फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीनों मंडियों में 14969.4 क्विंटल सरसों की हो चुकी आवक

Mon, 01 Apr 2024 03:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले की नारनौल, नांगल चौधरी व अटेली मंडी में सरसों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसकी वजह से किसानों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। हालांकि अभी सरसों में नमी खरीद प्रक्रिया में बाधा बन रही है। जिले में 773 किसान अब तक सरसों लेकर मंडियों में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

नारनौल, नांगल चौधरी व अटेली में सरसों की अब तक 14969.4 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें जिले में अब तक 314 किसानों से 6041 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। अभी जिले की तीन मंडियों में ही सरसों की खरीद की जा रही है। इसमें नांगल चौधरी मंडी में सबसे ज्यादा आवक और खरीद हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने भी 2 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में किसान सरसों को भीगने से बचाने के लिए उपयुक्त उपाय करे।

शनिवार को 219 किसान 4190 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे:
जिले की नारनौल, अटेली व नांगल चौधरी मंडी में लगातार सरसों की आवक हो रही है। इसी कड़ी में शनिवार को नांगल चौधरी मंडी में 83 किसान 1652.5 क्विंटल, अटेली मंडी में 31 किसान 631 क्विंटल और नारनौल मंडी में 105 किसान 1906.5 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे। हालांकि इसमें से अटेली में सरसों की खरीद नहीं हुई। वहीं नांगल चौधरी में 123 किसानों से 2383 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। नारनौल मंडी में शनिवार को 1003.5 क्विंटल सरसों 55 किसानों से खरीद गई।
विज्ञापन


20 ढेरियों में नमी ज्यादा होने से की रिजेक्ट:

नारनौल अनाज मंडी में शनिवार को करीब 20 ढेरियों में अधिक नमी होने की वजह से खरीद अधिकारियों ने रिजेक्ट कर दी। अब उन ढेरियों को सुखाने के बाद दोबारा से देखा जाएगा। अगर नमी की मात्रा सही मिली तो फिर खरीद की जाएगी।


जिले में अब तक मंडियों में सरसों की हुई आवक:


ब्लॉक गेटपास आवक सरसों (टन में) खरीद (टन)



अटेली 257 497.79 61.25



नांगल चौधरी 305 609.40 386.70



नारनौल 211
389.05 156.15



वर्जन :

शनिवार को नारनौल अनाज मंडी में करीब एक हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इसमें करीब 20 ढेरियों में ज्यादा नमी होने की वजह से रिजेक्ट कर दिया। ऐसे में किसान मंडी में लाने से पहले सरसों को सुखाकर लाए ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


रोशनलाल, मैनेजर कोऑपरेटिव सोसाइटी नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें