फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी के कैंप कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे 14 फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी अजय कुमार ने सोमवार को डीसी कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इन नीतियों को लागू करने का काम अधिकारियों का होता है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों को छोटे-छोटे कार्य के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर ना लगाना पड़े।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सोमवार को लघु सचिवालय में कैंप कार्यालय लगाकर 14 लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शेष शिकायतों के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलने वाली हर शिकायत को अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर दूर करें। यह शिकायतें अपने अधीनस्थ कर्मचारी के भरोसे नहीं छोड़नी चाहिए। जमीनी विवाद से संबंधित समस्याएं, रास्तों, नालियों की समस्याएं, बीपीएल राशन कार्डों से संबंधित, कब्जे संबंधित, पेंशन बनवाने संबंधित समस्याएं सुनीं। इन सभी को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे। लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन इस तरह के कैंप लगाकर जन शिकायतों की सुनवाई की जाती है।
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने पुलिस स्टेशन महेंद्रगढ़ में लोगों की शिकायतें सुनीं जिसमें ज्यादातर जमीनी विवाद, आपसी झगड़ों से संबंधित थी। इस मौके पर डीएसपी कुशल सिंह, तहसीलदार विजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से एआरओ धर्मेंद्र, उपाधीक्षक सुदेश पुनिया, सुनील गुप्ता ,खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर रमेश चंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें