गांव ताजपुर बस स्टैंड के पास शनिवार देर शाम एचजी इंफ्रा इनिपिरिंग लिमिटेड कंपनी के स्टोर में चोरी करने वाले तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव ताजपुर बस स्टैंड पर एचजी इंफ्रा लिमिटेड कंपनी का कैंप था। उत्तराखंड के रहने वाले कंपनी के मैनेजर मनीष ने शनिवार सायं को थाना अटेली में शिकायत दर्ज कराई कि 30 जनवरी को दोपहर के समय कंपनी के स्टोर से तीन व्यक्ति चोरी कर रहे थे। कंपनी के मैनेजर ने स्टाफ की मदद से चोरों को काबू किया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम अमित वासी बसीरपुर, नरेश वासी भोड़ी व कृष्ण वासी सैदपुर बताया। कंपनी मैनेजर ने मौके पर पुलिस को बुलाकर तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि स्टोर से काफी सामान गायब है। पुलिस ने आरोपियों पर चोरी का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कंपनी के स्टोर में चोरी करना कबूल किया है। आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी किए हुए सामान की बरामदगी की जाएगी।