फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलमाला पहनाकर खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलमाला पहनाकर खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेडा में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अंडर-19 कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आकाश एवं विकास को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समरोह में स्कूल चेयरमैन सतपाल सिंह, निदेशक दिनेश यादव, बीएमडी क्लब के अध्यक्ष लक्की सीगड़ा एवं पीआरओ कुलदीप यादव ने टीम के विजेता खिलाड़ियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य हनुमान सिंह ने की जबकि मंच संचालन मास्टर महिपाल ने किया। सत्यपाल सिंह ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता स्टूडेंट् ओलंपिक एसोसिएशन औरंगाबाद, महाराष्ट्र द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा की अंडर 19 कबड्डी टीम में विद्यालय के 2 छात्रों ने भाग लेकर देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल निदेशक दिनेश कुमार भी विजेताओं को बधाई दी। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, महेश तंवर, प्रदीप शर्मा, डॉ. हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें