‘वित्तीय साक्षरता-विकास का रास्ता’ शिविर लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। दी महेंद्रगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा की ओर से शुक्रवार को ‘वित्तीय साक्षरता-विकास का रास्ता’ शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर मैनेजर शैजला यादव की अध्यक्षता में लगाया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में एसडी पाठक एलडीएम उपस्थित थे। शिविर में बैंक से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। एसडी पाठक ने ग्राहकों को केवाईसी, कैशलेस लेनदेन, ऋण अनुशासन के तहत सदुपयोग एवं समय पर ऋण अदायगी, शिकायत निवारण व लोकपाल की विस्तार से जानकारी दी। शैलजा यादव ने बैंक में ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं व बैंक ऋण स्कीमों की जानकारी दी। इस मौके पर रामप्रताप यादव, राजपाल यादव, सुरेश शर्मा, रोहताश, सुमनकांत, मनीराम, राहुल, चरणसिंह, प्रदीप, बालकिशन, चंद्रपाल, देवेंद्र, सुभाष कौशिक, बाबूलाल, हुकमसिंह, रामशरण, गिरधारी, श्रीभगवान, रामपत व सत्यनारायण आदि उपस्थित थे।