फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 माह पूर्व 6 करोड़ 70 लाख की लागत से बना था सब डिपो, उद्घाटन नहीं होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
सब डिपो महेंद्रगढ़- - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री से दीपावली पर महेंद्रगढ़ सब डिपो शुरू करने की उम्मीद थी लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा सब डिपो निर्माण के 10 माह का समय बीत जाने के बावजूद भी सब डिपो शुरू नहीं किया गया है। शीघ्र सब डिपो को शुरू कराने की मांग को अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र डिपो शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

समाजसेवी रामनिवास पटोदा ने बताया कि सब डिपो 10 माह पूर्व बनकर तैयार हो गया था। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इसे अंतिम रूप देते हुए ठेकेदार द्वारा इसकी चाबी भी एक जनवरी 2021 को परिवहन विभाग के जिम्मेदारों को सौंपी दी थी। लेकिन लंबे समय से लोगों को सब डिपो का इंतजार है।
चंडीगढ़ से विभाग की टीम ने किया था निरीक्षण
इसी वर्ष 10 फरवरी को विभाग की चंडीगढ़ टीम ने सब डिपो का निरीक्षण किया था। इस दौरान मिली खामियों को लेकर रिपोर्ट तैयार कर लोक निर्माण विभाग एवं ठेकेदार को शीघ्र कमियां दूर करने के आदेश भी दिए थे। इसके बाद 8 जुलाई को जीएम नवीन कुमार शर्मा ने सब डिपो का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी। लंबे समय से सब डिपो का शुरू करने की फाइल ठंडे बस्ते में है इस वजह से क्षेत्र के लोगों ने सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर मिलनी थी बस सेवाएं
सब डिपो शुरू होने से जिला के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई थी। इस योजना के तहत जिला के प्रत्येक गांव को राज्य परिवहन की सुविधा देने के दावे भी किए गए थे। वहीं रात के समय यात्रियों के लिए चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली सहित लंबे रूटों पर बस सेवाएं शुरू होने की उम्मीद थी। लेकिन लंबे समय से सरकार एवं अधिकारी डिपो को शुरू कराने के प्रति गंभीर नहीं हैं जिसके कारण 6 करोड़ 70 लाख की लागत से बना यह सब डिपो धूल फांक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें