फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी की निकासी के लिए 1.25 करोड़ खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहरवासियों को अब बरसाती सीजन में जलभराव से परेशानी नहीं होगी। नगरपालिका का दावा है कि इसके लिए 1.25 करोड़ रुपये की राशि शहर के मुख्य स्थानों पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए खर्च की जा रही है। इस बार बारिश के पानी को शहर से बाहर दौहान नदी में छोड़ा जाएगा। इसके लिए नपा द्वारा अधिकतर नालों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों का दावा है कि बचा हुआ काम भी एक सप्ताह के समय में पूरा कर लिया जाएगा। शहर के गोशाला रोड, बुचौली रोड, बालाजी चौक सहित अन्य स्थानों पर अधिकतर नालों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शुक्रवार को शहर के आंबेडकर चौक से बालाजी चौक तक जल निकासी के लिए पाइप लाइन दबाने का काम शुरू कर दिया है। जिम्मेदारों का दावा है कि एक सप्ताह में काम पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, आईटीआई रोड, बालाजी चौक, सब्जी मंडी रोड, गोशाला रोड मसानी चौक आदि स्थानों पर बरसाती सीजन में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दुकानदारों ने बताया कि लंबे समय से बारसाती पानी की निकासी नहीं होने से शहर के सबसे प्रमुख व्यापारिक स्थल शॉपिंग कांपलेक्स में दो से तीन फुट पानी जमा हो जाता था जिससे दिनभर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
------------
यहां होती थी सबसे अधिक परेशानी
शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, आईटीआई रोड, गोशाला रोड, मसानी चौक, आंबेडकर चौक, सब्जी मंडी रोड, अग्रसेन चौक, बालाजी चौक, रेलवे रोड सहित अनेक स्थानों पर बारिश का पानी जमा होने से लोगों को दिनभर परेशानियों से दो-चार होना पड़ता था। गोशाला रोड, डुलाना रोड, बुचौली रोड, सिनेमा रोड पर नाले निर्माण एवं बारिश के पानी की निकासी के लिए काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

------------
कोट
बरसाती पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए 1.25 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। अधिकतर नालों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। बरसाती सीजन शुरू होने से पहले बचा हुआ काम भी पूरा कर लिया जाएगा। आंबेडकर चौक से बालाजी चौक तक पाइपलाइन दबाने का काम भी एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इस बार लोगों को बारिश के सीजन में जलभराव की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

-योगेश राठी, एमई नपा महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें