फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी नेताओं पर छाया मुक्तसर के कुर्ते का जादू

Wed, 18 Sep 2013 11:24 PM IST
चंडीगढ़/अजय गर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा और पंजाब के नेता, अभिनेता और खिलाड़ी, हर किसी के सिर पर मुक्तसरी कुर्ते का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।
विज्ञापन


कुर्ते के चर्चे इतने हैं कि इन्हें सिलवाने के लिए विशेष रूप से करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, हिसार और पंजाब के कई शहरों से लोग जीरकपुर स्थित नामधारी टेलर्स के यहां आते हैं।

पिछले 60 साल से मुक्तसर में छाने के बाद तीन साल से नामधारी टेलर्स ने अपनी ब्रांच चंडीगढ़ के बार्डर जीरकपुर में खोली है। मालिक भगवान सिंह ने बताया कि पिछले दिनों पंजाब यूनिवर्सिटी में हुए चुनाव के दौरान सैकड़ों कुर्ते-पायजामे युवा नेताओं ने सिलवाए। वहीं, उन्होंने बताया कि अब हरियाणा के नेता भी छोटे की बजाय लंबे मुक्तसरी कुर्ते ही सिलवाने लगे हैं।
विज्ञापन


नेताओं की पसंद
भगवान सिंह ने बताया कि हरियाणा के वित्त मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा उनके यहां अकसर आते हैं। वहीं,  मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, मंत्री मदन मोहन मित्तल, अकाली नेता बलवंत सिंह रामूवालिया, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, एनके शर्मा, दीपेंद्र ढिल्लों, बलबीर सिंह, बब्बी बादल, रामपाल माजरा, राजेश कोना, हरपाल सिंह कंबोज, मिशन राम राज्य के अध्यक्ष संजय शर्मा आदि के लिए भी वे कुर्ते सिल चुके हैं। इसके अलावा सैकड़ों चेयरमैन और युवा नेता भी हरियाणा और पंजाब से उनके पास आते हैं।

विजेंदर सिंह को भी भाया पंजाबी कुर्ता
ओलंपिक मेडल विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह भी मंगलवार को नामधारी टेलर्स के यहां आकर कुर्ते का आर्डर देकर गए हैं। उनके साथ अन्य बॉक्सर भी थे। इसके अलावा हॉकी खिलाड़ी सरदारा सिंह, हरपाल सिंह और संदीप सिंह भी भगवान सिंह के मुरीद हैं और अकसर कुर्ते सिलवाने आते हैं।

गायकों पर भी चला जादू
भगवान सिंह ने बताया कि कई पंजाबी सिंगर भी उनके यहां कुर्ते सिलवाने के लिए आते हैं। बब्बू मान, सुरजीत खान, युवराज हंस, जीत जगजीत, बलबीर सिद्धू और भाई अमरजीत को भी कुर्ते पसंद हैं।
विज्ञापन

 
चुनाव की तैयारी में जुटे
जहां लोकसभा चुनाव की नजदीकियों के चलते राजनीतिक पार्टियां भी तैयारियां में जुटी हुई हैं वहीं, नामधारी टेलर्स भी नई वैरायटी लाकर डिजाइन बना रहे हैं। भगवान सिंह ने बताया कि चुनाव से पहले वे आर्डर पूरा करने के लिए अपने कारीगरों की संख्या बढ़ा लेते हैं और अभी से खादी, लीनेन आदि का स्टॉक शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि अभी भी कुर्ते मुक्तसर ब्रांच में ही कुशल कारीगरों द्वारा सिले जाते हैं। यहां पर उनके पिता सरदार गुरबचन सिंह 60 साल से शोरूम चला रहे हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें