फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के यात्रियों से लूटपाट करने वाले चार को सात-सात साल कैद

Wed, 27 Nov 2013 10:00 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सिरसा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार की अदालत ने ट्रेन यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को दोषी करार देते सात-सात साल कैद और 10-10 हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार 22 जुलाई को सिरसा से जींद जाने वाली ट्रेन में भट्टू स्टेशन के पास यात्रियों पर अज्ञात लुटेरे हमला कर नकदी और सामान लूट कर फरार हो गए थे। ट्रेन के जिस डिब्बे में यह वारदात हुई उसमें अधिकतर मजदूर सवार थे।

सिरसा रेलवे पुलिस ने 23 जुलाई को अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट और गिरोह बंदी का केस दर्ज किया था। रेलवे पुलिस ने जांच के दौरान संदीप निवासी फतेहाबाद, राम नेपाली निवासी नेपाल, रोहताश निवासी हिसार और मनोज उर्फ राम निवासी नारनौद जिला हिसार को गिरफ्तार करके अदालत समक्ष पेश किया।
विज्ञापन


एडीजे संदीप कुमार की अदालत में मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस द्वारा पेश सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर मंगलवार को उक्त सभी आरोपियों को दोषी करार देते हुए सात-सात साल कैद व दस-दस हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें