कुरुक्षेत्र में सुबह ही युवक-युवतियां बस अड्डे के समीप एकत्रित हुए, जहां से जुलूस के रूप में वे जिला सचिवालय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते आज बड़ी संख्या में युवा पढ़े-लिखे होने के बावजूद भी बेरोजगार बैठे हैं।
विज्ञापन
रोजगार व अन्य मुद्दों को लेकर सैंकड़ों युवक-युवतियां सड़कों पर उतरे
ऐसे में वे गलत रास्ते पर जाने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। युवाओं का कहना है कि हर भर्ती के फार्म निशुल्क किए जाएं, केंद्र व राज्य सरकार के विभागों में खाली पदों पर तत्काल भर्ती की जाए, ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए व जिन युवाओं को कोरोना काल के दौरान अवसर नहीं मिल पाया और ओवरएज हुए हैं, उन्हें आयु में छूट देते हुए मौका दिया जाए।