संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। सेक्टर साथ के कम्यूनिटी सेंटर में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से आए 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यूथ स्पोर्ट्स अकेडमी ने 36 पदक हासिल कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कोच चमन लाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लाडवा का प्रतिनिधित्व कर रही यूथ स्पोर्ट्स अकेडमी की ओर से 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में अकेडमी ने 12 स्वर्ण पदक, आठ रजत और और 16 कांस्य पदक जीते।
उन्होंने बताया कि गर्व मंगला, एकांत जोगीमाजरा, परम, उद्धव गर्ग, आंचल लांबा, दीया शर्मा, उत्कर्ष, मुस्कान जैन ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
वहीं निकुंज शर्मा, आरव, सिमरन, पुष्कर, ऋषभ, रिद्धि, माही, हरमन, जशन, अभय ने सिल्वर तथा भूमिका, हर्षिता, प्रियंका, लविश, परिधि, हर्ष, एनीश पंजेटा, गर्वित मंगला, हरि, मनखुश, भावेश, दिव्यांशु, हर्ष कुमार ने कांस्य मेडल हासिल किया। इन सभी खिलाड़ियों का लाडवा पहुंचने पर परिजनों व यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया गया। इस मौके पर जोगध्यान, विजय भूषण, चमन लाल, कर्मवीर फौजी, राजकुमार, गौरव, सुरेंद्र कुमार, मुकेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।