संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया है। समारोह में पांच मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि स्टालवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी संदीप गर्ग ने सम्मानित किया।
समाजसेवी गर्ग ने कहा कि इन बच्चों ने अच्छे अंक व खेलों में भाग लेकर न केवल अपने स्कूल का बल्कि अपने माता-पिता व प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। उनके फाउंडेशन की ओर से लाडवा के प्रत्येक स्कूल के सभी मेधावी बच्चों को सम्मानित जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके दोनों बच्चें ने भी इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। अब उनके बच्चे अमेरिका के टॉप कालेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
उन्होेंने कहा कि आज के युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं। देश का भविष्य ही नशा करेगा तो भारतवर्ष आगे कैसे बढ़ेगा। किसी को भी नशा नहीं करना चाहिए, नशे से दूर रहना चाहिए। वहीं प्राचार्य अमरजीत कौर संधू को भी फाउंडेशन की ओर से उनके उत्कृष्ट कार्यों को लेकर सम्मानित किया गया है। उन्होेंने समाजसेवी संदीप गर्ग को आभार जताया।
गर्ग ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में मेधावी बच्चे मनप्रीत, जतिन, निकिता, अनवी सिंघल, देव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर देवीदास, जसविंद्र नारंग, अमित माटा, विकास कुमार, गुरमीत कौर, रमनदीप डेरा, अनुज गर्ग, अश्वनी कुमार, अमित कुमार, लाडी आदि उपस्थित रहे।