पुलिस ने एक युवक को स्कूटी सहित काबू करके उसके कब्जे से पौने पांच ग्राम हेरोइन और स्मैक बरामद की। आरोपी की पहचान मंदीप वासी भेरियां हाल वासी नंद कॉलोनी के रूप में हुई।
डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि आठ अक्तूबर को थाना शहर पिहोवा पुलिस सरस्वती चौक पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि मंदीप हेरोइन, स्मैक बेचने का धंधा करता है। वह आज भी नशीले पदार्थ बेचने के लिए स्कूटी पर सरस्वती तीर्थ की तरफ आएगा। सूचना पाकर पुलिस ने डीएसपी गुरमेल सिंह को साथ लेकर सरस्वती तीर्थ के पास नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को स्कूटी पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तथा तलाशी ली। उसके कब्जे से 4 ग्राम 75 मिलीग्राम हेरोइन और स्मैक बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज करके आरोपी मंदीप को गिरफ्तार कर लिया गया।