फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में किया कन्याओं का पूजन

विज्ञापन
विद्यालय में कन्या पूजन करते स्टाफ व मैसी के सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) एवं गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय परिसर में हवन यज्ञ और सामूहिक कन्या पूजन कर हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान विनय गुप्ता ने कहा कि इस दिन सभी नक्षत्र शुभ स्थिति में होते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए यह बड़ा शुभ होता है। कन्या पूजन की परंपरा हमारे समाज में वर्षों से चली आ रही है। यह माना जाता है कि बिना कन्या पूजन के नवरात्र का फल प्राप्त नहीं होता है। कन्या पूजन से व्यक्ति के जीवन में सुख एवं समृद्धि आती है। योजना के महासचिव कपिल मित्तल, मुख्य व्यवस्थापक राजेश सिंगला, कोषाध्यक्ष प्रमोद बंसल, जंग बहादुर सिंगला वसंजीव गर्ग सहित अन्य ने कन्या पूजन कर प्रसाद वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें