पिहोवा। गांव हरिगढ़ भोरख के समीप निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त करीब 46 वर्षीय राजबीर कौर वासी डेरा बूटा के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के जेठ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी शिकायत में बलकार सिंह ने बताया कि वह राजबीर कौर के साथ स्कूटी पर गांव हरिगढ़ भोरख की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक निजी स्कूल की बस ने स्कूटी को साइड मार दी। इससे वह खेतों की तरफ जा गिरा और राजबीर सड़क पर गिर गई। बस का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। संवाद