फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र को शिक्षा में अग्रणी बनाएंगे

विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह मलिक का स्वागत करते शिक्षक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत मलिक ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम भट्टी, समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक विनोद कौशिक, डिप्टी डीईओ संतोष शर्मा, बीईओ बाबैन रणबीर सिंह, बीईओ लाडवा अनिल जिंदल, बीईओ पिहोवा वीरेंद्र गर्ग, बीईओ थानेसर इंदु कौशिक, बीईओ शाहाबाद हरदीप कौर सहित अनेक विभागीय अधिकारियों ने मलिक का स्वागत किया।
गत दिवस अरुण आश्री के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। बलजीत मलिक जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान मोहड़ा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व बलजीत मलिक कुरुक्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा के डीपीसी व डिप्टी डीईओ के पद पर कार्य कर चुके हैं। नवनियुक्त डीईओ बलजीत मलिक ने शिक्षा, शिक्षकों व विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन

डीईओ ने कहा कि प्रदेश की ओर से विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। नई शिक्षा नीति लागू की गई है। डिजिटल एजुकेशन पर ध्यान केंद्रित है। सभी अधिकारी विभाग ऑनलाइन शिक्षा व विभाग द्वारा वितरित टैब का सदुपयोग सुनिश्चित करें। विभाग द्वारा लागू की जारी सभी नीतियों को समयबद्ध व प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
उन्होंने कहा कि निदेशालय द्वारा दिए जाने वाले कार्यों व सूचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। कर्मचारियों के मामले लंबित न रखे जाएं और तुरंत इनका निपटारा हो। उन्होंने कहा कि शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारी व अधिकारी विभाग का अभिन्न अंग हैं और सभी को मिलजुल कर एक टीम के रूप में कार्य करना होगा। इस मौके पर अनिल जिंदल, वीरेंद्र गर्ग, डॉ. सचिंद्र कोड़ा, एसओ सत्यभूषण, विपिन शर्मा, दया सिंह स्वामी, रमेश सांगवान, रीटा बठला, हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के राज्य प्रधान डॉ. तरसेम कौशिक, सलाहकार प्रकोष्ठ सदस्य राजेश सैनी आदि पुष्प गुच्छ भेंट कर डीईओ का स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत
बाबैन। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह मलिक का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान सोहन लाल सैनी, विपिन शर्मा, राकेश गेरा, विजय मेहता व पंकज अरोड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें