फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला: कई जिलों में बूंदाबांदी; सिरसा में हल्की ओलावृष्टि, किसानों की चिंता बढ़ी

Mon, 16 Oct 2023 09:05 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/अंबाला/सिरसा (हरियाणा)

सार

हरियाणा में अचानक हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके कारण लोगों ठंड का एहसास हुआ है। वहीं, इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि खेतों में धान की फसल पक कर तैयार है। 
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में सुबह से अचानक मौसम बदल गया, जिसके कारण कई जिलों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इस कड़ी में कुरुक्षेत्र में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं, सुबह आठ बजे ही रात जैसा अंधेरा बना हुआ है। इसके साथ ही बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा धान भीग गया है तो खेतों में धान कटाई का कार्य भी थम गया है।

विज्ञापन


अंबाला में भी सुबह से ही मौसम बदला हुआ है, जिसके कारण हल्की बारिश हो रही है। वहीं, लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। इसके साथ ही शहर में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सिरसा में अलसुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण मौसम में बदलाव आया है। डिंग मंडी में हल्की औलावृष्टि हुई है, जिस कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि कुछ दिनों से तापमान अधिक होने के कारण सरसों की बिजाई में दिक्कत आ रही थी। अब सरसों की बिजाई तापमान कम होने पर सुगम होंगी।
विज्ञापन


कैथल में बारिश के कारण मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में खलल पड़ा। वहीं, सूरजमल जाट स्टेडियम में बारिश से पंडाल में जलमग्न होने से आईजी कॉलेज में कार्यक्रम की तैयारियां की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें