फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से नहीं हो रहा कचरे का उठान, शहर की सड़कों पर फैला 350 टन कचरा, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के चलते नगर परिषद के सफाई कर्मचारी छुट्टियों पर हैं, जिस कारण पिछले करीब पांच दिनों से शहर के घरों और गलियों से कचरे का उठान नहीं हुआ। लोगों के घरों में रखे कूड़ेदान कचरे से भर चुके हैं , जिन्हें खाली करने के लिए वो कूड़ा लगातार गलियों में डाला जा रहा है। बता दें कि शहर से रोजाना 70 टन कचरा निकलता है, इस हिसाब से पांच दिन में करीब 350 टन कचरा घरों व गलियों में इकट्ठा हो चुका है। स्थाणविश्वर महादेव मंदिर रोड स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर के समीप, हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ भद्रकाली मंदिर के पीछे, सब्जी मंडी के पीछे, पत्थरों वाली गली, सेक्टर 17, राजेंद्र नगर स्थित कुटिया के पास व झांसा रोड पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, इससे शहरवासियों का जीना मुहाल हुआ पड़ा है।
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि कचरे का उठान न होने के कारण शहर की सुंदरता पर दाग लग रहा है। नगर परिषद के पास कचरे का उठान करने के लिए 90 डंपर है, लेकिन पिछले पांच दिनों से एक भी डंपर उनकी गलियों व कॉलोनियों में कचरा उठाने के लिए नहीं आया है। घरों रखे कूड़ेदान में कचरा सड़ने लगा है,जिससे बहुत गंदी दुर्गंध उठ रही है। वहीं गलियों में फैला दिवाली पर बजाए हुए पटाखा का कचरा भी इसमें मिल गया है। जिससे कचरे में बारूद मिल जाने से उठने वाली जहरीली गैंसों से लोगों के बीमार होने का खतरा भी बढ़ गया है।
बच्चे हो सकतेे हैं बीमार : सतीश
झांसा रोड वाली सतीश शर्मा ने बताया कि इस रोड पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। दो दिन से नगर परिषद के डंपर घरों से कचरा लेने के लिए नहीं आए है, जिसके चलते गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। दिवाली की छुट्टियों में बच्चे सारा दिन घर से बाहर खेलते हैं। इस कचरे के संपर्क में आने से बच्चे बीमार भी हो सकते हैं। नगर परिषद के अधिकारियों को चाहिए की इस कचरे को जल्द से जल्द उठवाया जाए।
विज्ञापन

बॉक्स
नालियों का पानी हो रहा ओवरफ्लो: नरेश
पत्थरों वाली गली में रहने वाले नरेश कुमार ने कहा कि सड़क के बीच में गंदगी का ढ़ेर लगा हुआ है। लोगों को यहा से नाक बंद करके निकलना पड़ रहा है। वहीं गदंगी नाली में चले जाने से नालियां अट गई हैं। जिनका पानी अब ओवलफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। यदि जल्द यहां से यह कचरा नहीं उठाया गया तो स्थिति इससे भी ज्यादा भयंकर हो जाएगी।
बाक्स
घर में इकट्ठा करना पड़ रहा कचरा: पूनम सैनी
मोहननगर वासी गृहणी पूनम सैनी ने कहा कि पिछले चार दिन से कचरा उठाने वाला नहीं आया, जिस कारण वे कचरे को अलग-अलग लिफाफों में डालकर घर में ही इकट्ठा कर रही है। घर में लगातार कचरा इकट्ठा होने से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
बाक्स
जल्द ही उठवाया जाएगा कचरा: बीएन भारती
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती ने कहा कि त्योहार के चलते कई सफाई कर्मचारी अवकाश पर चले गए थे, जिस कारण शहर की कई कॉलोनियों से कचरे का उठान नही हो पाया है। जैसे ही कर्मचारी वापस ड्यूटी पर आ जाएंगे शहर मेें जहां-जहां कचरा फैला हुआ है वो सभी उठवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें