फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में चली तलवारें, दो पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी रंजिश के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो गुटों में जमकर तलवारें चली, जिसमें दोनों गुटों के तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक गुुट के दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते गांव पाडलू निवासी मिंटू व उसके पुत्र आकाश की मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनके पड़ोसी सागर के साथ कहासुनी हो गई, जिसमें सागर को चोटे आई, जिससे उपचार के लिए शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। घायल युवक ने कहा कि उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक वहां मौजूद पहले पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। सरेआम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तलवारें चलती देख वहां मौजूद चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जैसे ही चौकी प्रभारी जयकरण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा तो हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं कुछ हमलावर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ था। पीजीआई में उपचाराधीन मिंटू ने बताया कि वह अपने पुत्र आकाश के साथ भैया दूज पर्व पर उसकी बहन के घर गांव तंगौरी जा रहा था, जैसे ही वह शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक पहुंचा तो करीब आधा दर्जन युवकों ने उनको घेरकर हमला कर दिया, जिसमें वे दोनों घायल हो गए। आरोप लगाया कि जैसे ही वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करने पहुंचे तो हमलावरों ने चाकू और तलवारों से हमला कर दिया, जिसमें पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मिंटू व आकाश को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
बयान दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई : प्रभारी
शाहाबाद पुलिस चौकी प्रभारी जयकरण ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई वारदात की वे जांच कर रहे हैं। इस संदर्भ में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने कहा कि तीन घायलों में से मिंटू व आकाश को पीजीआई रेफर कर दिया था। फिलहाल घायलों के ब्यान दर्ज नहीं हो सके। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें