फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में विश्वजीत ने मारी बाजी

विज्ञापन
आईजीएन कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता मे हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में चल रही दो दिवसीय 47वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया अंतिम दिन हुई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जेवलिन थ्रो में विश्वजीत ने पहला स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही करण ने दूसरा और रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में रोहित कुमार ने पहला, गौरव चौधरी ने दूसरा और अमृतपाल सिंह ने तीसरा स्थान पर कब्जा किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में योगेश प्रथम, ललित द्वितीय और रोहित तृतीय स्थान पर रहा। ऊंची कूद प्रतियोगिता में योगेश पहले, राहुल दूसरे और मनजीत तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, महिला वर्ग में हुई डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में अदिति वर्मा ने पहला, सपना ने दूसरा और मनजीत कौर ने तीसरे स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पहले दिन वीरवार को दस हजार, पांच हजार, 1500, 800 और 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई थीं। समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी संदीप गर्ग ने शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलों को खेलना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद भी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर के प्राचार्य डॉ. एचएस कंग ने कहा कि खेलों में पदक गोल्ड, सिलवर या ब्रांज के नहीं, बल्कि पसीने व दृढ़ संकल्प से बने होते हैं। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान पवन गर्ग ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खुद को अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकता है इसलिए आपको खेलों से जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश शर्मा ने कहा कि जो खिलाड़ी कभी हिम्मत नहीं हारता उसे कभी नहीं हराया जा सकता। कहा कि अगर आप तैयारी करने में असफल है तो असफल रहने के लिए तैयार हो जाओ। व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में खेलों का बहुत बड़ा योगदान है। खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. रवीश चौहान, डॉ. संदीप बंसल, वेद प्रकाश सिंघल, मनदीप सिंह, रविंद्र बंसल, ज्ञान सिंह, रतन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें