फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाके में घूमकर बेचता था चूरापोस्त, दबोचा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। घूम-घूमकर चूरापोस्त बेचने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक और एक किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। आरोपी चूरापोस्त बेचने के लिए बाइक पर रेलवे स्टेशन शाहाबाद जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी राजिंद्र सिंह उर्फ नीटा वासी रणजीत नगर शाहाबाद को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि शाहाबाद-बराडा चौक पर गश्त के समय टीम को सूचना मिली कि राजिंद्र सिंह उर्फ नीटा चूरापोस्त बेचता है। वह आज भी अपनी बाइक गांव रतनगढ़ की तरफ से जीटी रोड सर्विस रोड से होता हुआ रेलवे स्टेशन शाहाबाद के आसपास चलते फिरते ग्राहको को चूरापोस्त बेचने आ रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर टीम ने पंचायती राज शाहाबाद एसडीओ जिले सिंह को साथ लेकर रेलवे रोड वाली सड़क पर नाकाबंदी करके आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को बाइक पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम चूरापोस्त हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी राजिंद्र सिंह उर्फ नीटा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी कब्जे में लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें