फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में की युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
Under the influence of alcohol, a young man committed suicide by hanging - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांधी नगर में शराब के नशे में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त सोनू (33) वासी गांधी नगर के रूप में हुई, जो कि केबल मरम्मत का कार्य करता था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कृष्णा गेट थाना पुलिस के एसआई हरबंस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी नगर वासी केबल का काम करने वाले सोनू ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो सोनू का शव चुनरी के फंदे से पंखे में लटका मिला। उसकी पत्नी बबीता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति रात से ही शराब पी रहा था। सुबह भी उसने शराब पी थी। इस बीच वह बाजार में सामान लेने के लिए गई थी, जब वह वापस घर पहुंची तो उसके पति का शव कमरे में चुनरी से लटका हुआ था। थाना कृष्ण गेट प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें