कस्बे के संगत फार्म के पास स्कूटी सवार दो युवक पैदल जा रहे छात्र से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। छात्र ने दौड़ कर उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।
गांव कसेरला खुर्द (अंबाला) के रहने वाले गुरमेल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा जसप्रीत सिंह रविवार की शाम ट्यूशन से पढ़कर वापस अपने गांव आ रहा था। संगत फार्म के पास उसके पास किसी की कॉल आ गई और वह उससे बातचीत करते हुए चलने लगा। इसी दौरान पीछे से आए स्कूटर सवार दो युवकों ने उसके भतीजे के हाथ से फोन छीन लिया। उसके भतीजे ने उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी तेज स्पीड से संगत फार्म के साथ लगती गली में भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।