फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष

Sat, 10 May 2014 06:32 PM IST
अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जमीन विवाद में दो गुटों में जमकर हथियार चले। दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर तलवारों और गंड़ासियों से हमला किया और इस खूनी संघर्ष में कुल छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया है। घायलों में शामिल यशपाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।
विज्ञापन

एलएनजेपी में उपचाराधीन गंभीर रूप से घायल खेड़ी ब्राह्मण निवासी यशपाल सिंह ने बताया कि गोगपुर निवासी सतनाम, हर्षपाल, गुरमेल, बजीर, कबीर, अमीर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में घुस आए और इन्होंने उस पर हमला कर दिया। जब उसकी पत्नी भगवंत कौर बीचबचाव के लिए आई तो उसे भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा। घायल ने आरोप लगाया कि हमलावरों के साथ तलवारों और गंड़ासियां थी। उन्हें गंभीर रूप से जख्मी करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दूसरे पक्ष के सतनाम, गुरमेल और अमीर सिंह ने बताया कि उनका एक प्लॉट खेड़ी ब्राह्मण में है, जिस पर यशपाल सिंह कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। जब वे उनके पास गए तो यशपाल सिंह ने उन पर हथियारों से हमला कर दिया। इन्होंने बताया कि यशपाल सिंह उनकी जमीन पर कब्जा करने का पिछले काफी समय से प्रयास कर रहा है और इसी के  चलते उन पर हमला हुआ। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी चाननराम ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें