फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन के बाद खोली भूख हड़ताल

Sat, 10 May 2014 06:26 PM IST
अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भोला अस्पताल के बाहर चल रही भूख हड़ताल जिला प्रशासन ने खुलवा दी। एसडीएम राजेश कुमार ने गुरचरण सिंह खालसा को पानी पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खुलवाई और धरना समाप्त करने का आग्रह करते हुए उन्होंने पीड़ित को निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ईशानदीप के पिता गुरमीत सिंह, दादी कुलदीप कौर सहित सिख नेता कंवलजीत सिंह अजराना, गुरचरण सिंह खालसा, डॉ. ओमप्रकाश ओपी मौजूद रहे। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार की जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी और उन्हें आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिए सरकार को पत्र भी लिखा है। सरकार को लिखे प्रार्थना पत्र में सीएम राहत कोष से आर्थिक सहायता देने के लिए लिखा गहै। उल्लेखनीय है कि गुरुद्वारा बैकुंठ धाम में मीटिंग करके गठित 21 सदस्यीय संघर्ष समिति और पीड़ित परिवार ने भूख हड़ताल तथा धरना देने का निर्णय लिया था। इसके बाद 7 मई को यह धरना शुरू हुआ।
विज्ञापन


सीएम राहत कोष से मदद : एसडीएम
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि प्रशासन ने सीएम राहत कोष से सहायता दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र लिखा है। प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
बहन को नहीं देनी होगी स्कूल फीस
धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि ईशानदीप की बहन को कहीं भी स्कूल फीस नहीं देनी होगी। उन्होंने कहा कि नियम-134 ए के तहत ईशानदीप की बहन किसी भी स्कूल में प्रवेश ले सकती है और स्कूल स्तर की सारी पढ़ाई निशुल्क हो, इसका प्रबंध भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीपीएल कार्ड बनाने का भरोसा
एसडीएम ने बताया कि परिवार का बीपीएल कार्ड बनाया जाएगा। इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को बोल दिया गया और जल्द ही परिवार का बीपीएल कार्ड बना दिया जाएगा।
मकान बनाने के लिए दी जाएगी राशि
एसडीएम ने पीड़ित परिवार से कहा कि मकान बनाने के लिए उन्हें 50 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
 रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई : डीएसपी
डीएसपी सतीश गौतम ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जैसे ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर पूरी कार्रवाई होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें