फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सप्लाई करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में नशीला पदार्थ सप्लाई करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले मामले में पिपली में दुकान करने वाले विकास सलेमपुर थाना लाडवा को हेरोइन/स्मैक सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने एक महीने पहले सुभाष चंद उर्फ काला वासी गांधी नगर को गांजा सप्लाई करने के आरोप में विक्रम उर्फ विक्की वासी गांधी नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों सप्लायरों को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 1 दिसंबर को सीआईए-2 व एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को पिपली पुल के नीचे गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि रमन कुमार वासी भगवान नगर कॉलोनी पिपली अपनी किरयाने की दुकान की आड़ में हेरोइन/स्मैक बेचने का धंधा करता है। आरोपी आज भी अपनी दुकान से नगर खेड़े की तरफ हेरोइन/स्मैक बेचने आएगा। सूचना पाकर पुलिस टीम ने डीएसपी नरेंद्र सिंह को साथ लेकर मौके पर छापामार कर आरोपी को काबू कर लिया था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपी रमन ने कबूल किया कि उसने यह नशीला पदार्थ विकास से खरीदा था। अगले दिन 2 दिसंबर को पुलिस टीम ने आरोपी विकास को गिरफ्तार किया था अदालत के आदेश से उसे जेल भेज दिया है। वहीं एक अन्य मामले में बताया कि 12 नवंबर को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अंबाला की टीम को झांसा रोड पर रविदास चौक के पास गुप्त सूचना मिली थी कि सुभाष उर्फ काला वासी गांधी नगर गांजा बेचने का धंधा काम करता है तथा अभी भी वह अपने मकान के बाहर गली में खड़ा होकर गांजा बेच रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने डीएसपी सुभाष चंद्र को साथ लेकर मौके पर रेड करके आरोपी सुभाष चंद को काबू किया तथा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 95 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि उसे यह गांजा विक्रम उर्फ विक्की ने सप्लाई किया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी विक्रम को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसे अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें