पुलिस ने युवती से मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अजय कुमार वासी लखमड़ी और जसविंदर वासी कसेरला खुर्द (अंबाला) के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 30 नवंबर को शाहाबाद के माजरी मोहल्ला वासी सोनू ने थाना शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 28 नवंबर की शाम बस अड्डे से पैदल घर जा रही थी। इस दौरान एक बाइक पर आए दो युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवती ने उनकी बाइक का नंबर नोट कर इसकी जानकारी भी दी थी। पुलिस ने शिकायत पर थाना शाहाबाद में केस दर्ज कर जांच करते हुए अजय कुमार व जसविंदर को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से युवती का मोबाइल भी बरामद कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।