फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूजल को बचाने के लिए अब तीन ब्लॉक के गांवों में होगी पानी पंचायत, पिहोवा के 20 गांवों में 100 मीटर नीचे पहुंचा पानी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अधिकारियों की बैठक लेतीं हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की चेयरमैन केसनी आनंद अरोड़? - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के लाडवा, शाहाबाद व पिहोवा ब्लॉक में भूजल बचाने के लिए पानी की पंचायत होगी। जल संसाधन प्राधिकरण की ओर से पिहोवा ब्लॉक के 51 गांवों, शाहाबाद के 65 तथा लाडवा के 75 गांवों पर फोकस रखा जाएगा। पिहोवा ब्लॉक के 20 गांवों के भूजल का सर्वे करने पर पानी का स्तर 100 मीटर मिला है। अब तीनों ब्लॉक के करीब 189 गांवों में भूजल स्तर का सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की चेयरमैन केसनी आनंद अरोड़ा ने बुधवार को अधिकारियों व तीनों ब्लॉक के लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के लाडवा, शाहाबाद व पिहोवा ब्लॉक में भू-जल में सुधार लाने के लिए सरकार की अटल भूजल योजना में शामिल किया गया है। इन तीन ब्लाक के इन सभी गांवों में लोगों को पानी बचाने व पानी का सदुपयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी पूरी मेहनत व लगन के साथ काम करें। इस मौके पर एडीसी अखिल पिलानी, सिंचाई विभाग के एसई अरविंद कौशिक, जिला परिषद सीईओ सतबीर कुंडु, नगराधीश हरप्रीत कौर, अंडर ट्रेनिंग आईएएस जया शारदा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें