फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-17 खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा: प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 10वीं कक्षा तक की शर्त हटाई

Sun, 14 Nov 2021 11:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

हरियाणा सरकार ने बाल दिवस पर अंडर-17 खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया है। अंडर-17 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों पर लगी दसवीं कक्षा तक की शर्त को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल दिवस पर हरियाणा सरकार ने अंडर-17 खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अंडर-17 खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब अंडर-17 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों पर लगी दसवीं कक्षा तक की शर्त को हटा दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा: महिला एएसआई से दुष्कर्म के आरोप में फंसा जजपा नेता, जबरन दवा खिलाकर गर्भपात का भी आरोप

रविवार को पिहोवा में अपने आवास स्थित कार्यालय से खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अब अंडर-17 प्रतियोगिता में किसी भी कक्षा के बच्चे भाग ले सकेंगे। अब से पहले नियम था कि अंडर-17 खेल प्रतियोगिताओं में केवल दसवीं कक्षा तक के बच्चे ही भाग ले सकते थे। दसवीं से बड़ी कक्षा में पढ़ रहा बच्चा अंडर-17 कैटेगरी में भाग नहीं ले सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में पेपर सॉल्वर गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, पानीपत में डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी

ऐसे कई मामले ऐसे सामने आए, जिनमें बच्चे की उम्र 17 साल से कम थी, मगर दसवीं कक्षा से अधिक में होने के कारण वह खेल प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पा रहा था। अब बच्चों के हित को देखते हुए बाल दिवस पर खेल विभाग ने अंडर-17 से कक्षा 10वीं तक की शर्त हटा ली है। कहा कि अंडर-17 खेल प्रतियोगिताओं में अब किसी भी कक्षा का बच्चा भाग ले सकेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के हित के लिए अभी बहुत बड़े निर्णय पाइप लाइन में है। एक-एक करके उन्हें भी जल्द लागू किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें