इस्माईलाबाद। गांव मलिकपुर में खत लिख कर पांच लाख की चौथ मांगने के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की गई हैं। सीआईए एक व दो की दो टीमों सहित तीनों टीमें अलग-अलग एंगल से जांच में जुट गई हैं।
थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि जल्द मामले को सुझाया जाएगा। पुलिस हर पहलू को लेकर जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने सुरक्षा लेने से मना कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी को गांव मलिकपुर वासी लेखराज को दुकान के बाहर मिले खत में पांच लाख रुपये की चौथ की मांग की गई थी। खत लिखने वालों ने खुद को रोकी राणा टीम के व्यक्ति बताया था और पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पूरा परिवार डर से सहमा हुआ है। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।