फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से पिकअप में लकड़ी काटकर ले जा रहे तीन आरोपी काबू, एक फरार

विज्ञापन
Three accused were taking away by chopping wood in a pickup from the forest, one absconding - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती वन विहार (स्योंसर जंगल) से अवैध रूप से लकड़ी को काटकर ले जा रहे तीन लोगों को वन विभाग की पुलिस ने काबू किया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लकड़ी से भरी पिकअप बरामद की, जिसमें करीब ढाई क्यूबिक मीटर सफेदे की लकड़ी बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सोनू, विक्रम उर्फ विक्की वासी स्योंसर और विशाल उर्फ साहिल वासी रामगढ़रोड को पर्यावरण अदालत में पेश करके पांच मई तक कारागार भेज दिया है। आरोपी जंगल से लकड़ी काटकर उसे एक पिकअप में भरकर ले जा रहे थे। तभी गश्त पर मौजूद वन विभाग की टीम ने गाड़ी को देख लिया और उसका पीछा करना शुरू कर दिया। टीम को देखकर पिकअप चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार से भगाना शुरू कर दिया, मगर टीम ने आरोपियों को जंगल में ही काबू कर लिया।
वन विभाग के रेंज फारेस्ट ऑफिसर अजय नैन ने बताया कि शनिवार-रविवार को सुबह तीन बजे वन विभाग की टीम गश्त पर थी। तभी उन्हें एक पिकप गाड़ी दिखाई दी, जिसमें लकड़ी लादी गई थी। शक होने पर टीम ने गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर जाकर टीम ने आरोपियों को काबू कर लिया तथा पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह लकड़ी जंगल से बगैर अनुमति के काटी गई है। पुलिस टीम ने आरोपियों से काटे गए सफेदे की मौके पर निशानदेही भी कराई। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके अदालत में पेश कर पांच मई तक कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें