फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा का उठाया बीड़ा, 49 कन्याओं की कराई शादी

विज्ञापन
took up social service, got 49 girls married - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेक काम की राह पर शुरुआत बेशक अकेले होती है, लेकिन नियत साफ और इरादा पक्का हो तो कारवां जुड़ता चला जाता है। ऐसी ही एक शुरुआत कर्ण सैनी ने 2016 में की थी। उन्होंने अकेले ही समाज सेवा का बीड़ा उठाया और लोगों की सेवा में दिन रात एक कर दी। धीरे-धीरे उनकी इस सेवा को देख कई युवा प्रभावित हुए उनके साथ जुड़कर इंसानियत नाम का एक ग्रुप बना लिया। इस ग्रुप के माध्यम से कर्ण सैनी अब तक 49 गरीब कन्याओं की शादी करा चुके हैं। इतना ही नहीं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए भी यह ग्रुप कार्य कर रहा है। पिछले दिनों ही ग्रुप द्वारा ऐसे बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर खोला गया जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए हैं। कर्ण सैनी ने बताया कि सेवाभाव उन में बचपन से ही था। 2016 में खुद की कमाई से ईंट भट्ठों पर जरूरतमंद बच्चों को रोटी, कपड़ा और पढ़ाई के लिए स्टेशनरी का सामान उपलब्ध कराते थे। इतना ही नहीं जो लोग किसी भी प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे उन्हें निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई। कोविड काल के दौरान भी कदम नहीं थमे और हर जरूरतमंद को खाना उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

11 विधवाओं के घर हर माह जाता है राशन
कर्ण सैनी ने बताया कि उनके द्वारा 11 विधवाओं को हर माह घर का राशन पहुंचाया जाता है। इसके अलावा भी उन्हें किसी अन्य सामान की आवश्यकता होती है तो वह भी उपलब्ध कराया जाता है। सैनी ने बताया कि वे एक हजार से ज्यादा ऐसे लोगों के आयुष्मान कार्ड भी निकलवाकर दे चुके हैं, जिन्हें यह मालूम ही नहीं था कि उनका नाम इस लिस्ट में है।
टॉयलेट सीट के पास खाना पकाता था परिवार
कर्ण सैनी बताया कि उन्होंने दो लोगों के पक्के मकान भी बनवाए। पत्थरों वाली गली में एक परिवार की हालत तो ऐसी थी कि थोड़ी सी जगह में उसका मकान था जोकि टूटा पड़ा था। परिवार टॉयलेट सीट के पास ही खाना पकाता था। उन्होंने उसका पक्का मकान बनवाया। आज परिवार उस मकान में खुशी से रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें