फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगफली व्यापारी को लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने देसी कट्टे के बल पर मूंगफली व्यापारी से तीन लाख 40 हजार रुपये लूटने वाले तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रविंद्र, विक्रम वासी गुढा व तरुण वासी फालसंडा जट्टान थाना बाबैन के कब्जे से छीने गए दो लाख 60 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड लिया है।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव वासी घड़ोली (अंबाला) व कुलदीप वासी गुढा से 20 हजार रुपये बरामद करके आरोपियों को जेल भेज दिया था। आरोपी गौरव व्यापारी के पड़ोस की दुकान पर काम करता था। उसने व्यापारी को ट्रैक्टर दिलाने के बहाने लाडवा बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

रामकिशोर वासी खुर्ददत्ताचोली जिला अलीगढ़ (यूपी) ने 14 फरवरी को लाडवा पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया था कि वह मूंगफली का व्यापार करता है और उसकी घेसपुर चुंगी जठलाना रादौर में ठहिया रहता है। उसके सामने ही रिंकू वासी खुर्दबन की हेयर ड्रेसर की दुकान है। रिंकू के पास गौरव वासी घड़ौली (अंबाला) भी काम करता था, जो वह रिंकू का रिश्तेदार है। कुछ दिन पहले उसने गौरव से ट्रैक्टर खरीदने का जिक्र किया था। इस पर गौरव ने 11 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक ट्रैक्टर की फोटो भेजी थी।
इसकी कीमत चार लाख रुपये से ऊपर थी। गौरव ने यह ट्रैक्टर तीन लाख 40 हजार रुपये में दिलाने का आश्वासन दिया था। उसकी बातों में आकर वह अपने पिता सोहन लाल से तीन लाख 40 हजार रुपये लेकर अपने भाई गोपी वासी लाडवा के पास पैसे रख दिए थे। शिकायतकर्ता अनुसार 13 फरवरी को दोपहर करीब पौने एक बजे वह अपने भाई गोपी तथा गौरव के साथ पैसे लेकर बाइक पर ट्रैक्टर देखने जा रहे थे। जैसे ही वह लोग धनोरा-लाडवा रोड पर पहुंचे तो अचानक से दो सफेद गाड़ियां उनके पास आकर रुकी, जिसमें से चार- पांच लोग उतरे और उसकी कनपटी पर देसी कट्टा रख धमकी दी थी।
विज्ञापन

इसी दौरान उनके साथ बाइक पर पीछे बैठा गौरव तीन लाख 40 हजार रुपयों से भरा बैग छीन कर गाड़ी में बैठकर फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सीआईए एक को दी थी। सीआईए की टीम ने आरोपी गौरव और कुलदीप को गिरफ्तार करके 20 हजार रुपये बरामद कर जेल भेज दिया था। अब सीआईए एक की टीम ने मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी रविंद्र ,विक्रम व तरुण को गिरफ्तार करके कब्जे से दो लाख 60 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें