फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इस बार जिलेभर में 25 केंद्राें पर होगी गेहूं खरीद, दो नए केंद्र बनाए

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गेहूं की फसल पकाई की ओर है और अगले माह 1 अप्रैल से खरीद भी शुरू होगी। जिले में इस बार सात बड़ी अनाज मंडियों के साथ 25 केंद्रों पर गेहूं खरीद की जाएगी। यह पहला मौका होगा जब इतने केंद्रों पर खरीद की जाएगी। इस बार पिहोवा एक्सटेंशन व इस्हाक खरीद केंद्र बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

खरीद शुरू होने से पहले जिला खाद् एवं पूर्ति विभाग तैयारियों में जुटा है और खरीद व उठान एजेंसियों को काम सौंपा जा रहा है। वहीं अनाज मंडियां व खरीद केंद्र भी तय कर दिए गए हैं। इन पर आवश्यक सुविधाएं भी समय रहते मुहैया करवाए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर सफाई से लेकर अन्य कार्य भी पूरे किए जा रहे हैं। थानेसर अनाज मंडी में फड़ों का विस्तार किया जा रहा है।
इस बार सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 160 बढ़ाया है जिसके कारण अब 2585 रुपये प्रति क्विंटल खरीद होगी। पिछले वर्ष गेहूं का भाव 2425 रुपये रहा था।
इन अनाज मंडियों व केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद
थानेसर, शाहाबाद, लाडवा, पिपली, पिहोवा, इस्माईलाबाद, बाबैन, अमीन, अजराना कलां, बारना, भौर सैयदा, बोधनी, चढूनी जाटान, गुमथला गढू, थाना, ठोल, झांसा, कराह साहिब, किरमिच, मलिकपुर, नलवी, नीमवाला, लुखी, पिहोवा एक्सटेंशन और इस्हाक।
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए की जा रही तैयारियां : नरेश कुमार
जिला खाद् एवं पूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि अनाज मंडियों में समय रहते गेहूं खरीद सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 25 केंद्रों पर इस बार जिलेभर में गेहूं खरीद की जाएगी। किसानों को कोई समस्या न आए, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें