फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी, कटर की मदद से काटी अलमारी, सोना-चांदी और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चनारथल रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में रविवार की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकान में पीछे से सेंधमारी कर चोर अंदर घुसे और कटर की मदद से अलमारी काट कर सोने और चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे और उसकी डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

वारदात का पता सुबह दुकान खुलने के बाद हुआ। सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। दुकानदार ने 10-12 लाख की ज्वेलरी और नकदी चोरी होने की बात कही है। ज्वेलर्स विजय कुमार ने बताया कि रविवार को वह किसी काम से बाहर गया था। ऐसे में दुकान दिनभर बंद थी। उन्होंने सोमवार को सुबह दुकान खोली तो वह दुकान के अंदर का हाल देखकर दंग रह गए। दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में लगी अलमारी भी कटर की मदद से काटी गई थी। जब उसने पीछे जाकर देखा तो दुकान की पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई थी। उसने बताया कि चोर उसकी दुकान से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा कर ले गए हैं।
कर्ज लेकर खोली थी दुकान
ज्वेलर्स विजय ने बताया कि उसने किसी से कर्ज लेकर दुकान खोली थी। चोरी की इस वारदात ने उसे बर्बाद कर दिया है। उन्होंने पुलिस से जल्द चोरों की तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन

मामला दर्ज कर जांच की शुरू : मांगे राम
केयूके थाना प्रभारी मांगे राम ने कहा कि वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी गई थी। एफएसएल की टीम को सूचना दी गई। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें