फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बमुश्किल बचाई जान

विज्ञापन
The moving car became a ball of fire, the driver barely saved his life - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
बाबैन। गांव हरि सिंह माजरा के पास मंगलवार को चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने आवाज दी तो कार चालक कृष्ण कुमार कार को सड़क पर खड़ा कर नीचे उतर गया। कुछ ही देर में कार धूं धूंकर जलने लगी। राहगीर ने पानी के साथ आग को बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

चालक कृष्ण कुमार ने बताया कि वह कार को ठीक कराने के लिए बाबैन में मिस्त्री के पास ले जा रहा था, जैसे ही वह गांव हरि सिंह माजरा के पास पहुंचा तो पास से गुजर रहे ट्रक चालक ने कार में आग लगने की सूचना दी, जिस पर उसने तुरंत कार से उतरकर देखा तो इतनी देर में आग ने पूरी तरह से कार को अपनी चपेट में ले लिया। बताया कि राहगीरों की मदद से कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन कार आग नहीं बुझ पाई। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें