फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री ने सड़क की खस्ता हालत को देखकर रोका काफिला, किया सड़क का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने गुलडेहरा से हेलवा जाते हुए सड़क की खस्ता हालत को देखकर अपने काफिले रुकवा लिया। इसके बाद उन्होंने सड़क का निरीक्षण किया और सड़क की खस्ता हालत को देखकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ कार्यकारी अभियंता को सड़क दुरुस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

दरअसल खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह शुक्रवार को लोगों की समस्याओं को जानने के लिए गुलडेहरा से हेलवा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान इस सड़क की खस्ता हालत को देखकर उन्होंने एकाएक अपनी गाड़ी को रुकवाया। इसके बाद उन्होेंने पैदल चलकर सड़क का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्हें पता चला कि एक महीना पहले ही सड़क की मरम्मत का काम किया गया था। इस पर उन्होंने तुरंत लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता से दूरभाष पर बातचीत की।
खेल राज्यमंत्री ने कहा कि एक महीना पहले सड़क की रिपेयर का काम किया गया और अब इस सड़क की खस्ता हालत ने सब कुछ बता दिया है। इस सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि गाड़ियां जंप करके निकल रही है। सड़क का कार्य ठीक ढंग से नहीं किया गया और न ही गुणवत्ता पर फोकस रखा गया है। अधिकारी तुरंत प्रभाव से मौके पर आकर मुआयना करें और जल्द इसकी रिपोर्ट भी सौंपी जाए। कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। सरकार की ओर से अच्छी गुणवत्ता की सामग्री के लिए बजट दिया जाता है। निर्धारित मानकों के अनुसार से ही निर्माण कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें