फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते-घटते आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते-घटते केस स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं, क्योंकि कोरोना मुक्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में फिर सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर पांच तक पहुंच गई है। यही नहीं, एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो चुकी है, लेकिन अभी भी लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी कोरोना वायरस के दो नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 22 हजार 143 तक पहुंच गई है। इनमें से 21 हजार 781 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। विभाग की ओर से अभी तक 357 मौत की पुष्टि की गई है। विभाग के अनुसार अभी तक लिए गए 507035 में से 529703 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने बताया कि पांच मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
उधर, जिला प्रशासन ने पूजा कॉलोनी पिहोवा व गांव हथीरा में दो जगह कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट और बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार गांव हथीरा में 2 और न्यू मिर्जापुर कॉलोनी में बनाए गए एक स्थान सहित कुल 3 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट और बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

उप जिला सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस अभियान के तहत जिले के अंतिम व्यक्ति तक को कोरोना की वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में तीन अक्तूबर को 6 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। शेड्यूल के अनुसार एलएनजेपी अस्पताल और मथाना सीएचसी में कोवॉक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके साथ ही एलएनजेपी अस्पताल, मथाना सीएचसी, बारना सीएचसी, पॉली क्लीनिक सेक्टर-4 में कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें