फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक मूर्ति शिल्पकला से सजेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर का पावन तट

विज्ञापन
The holy bank of Brahmasarovar in the International Gita Festival will be decorated with modern sculpture - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर का पावन तट आधुनिक मूर्ति शिल्पकला से सजेगा। इस मूर्ति शिल्पकला का थीम महाभारत, पवित्र ग्रंथ गीता और आजादी का अमृत महोत्सव होगा। इस आधुनिक मूर्ति शिल्पकला को करने का जिम्मा हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग को सौंपा गया है। विभाग की तरफ से सांस्कृतिक अधिकारी एवं प्रसिद्ध मूर्ति शिल्पकार हृदय कौशल सहित 21 युवा कलाकार आधुनिक मूर्ति शिल्पकला का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव में 9 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में ही शिल्पकारों द्वारा मूर्तियां तैयार की जाएंगी। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय में बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार आधुनिक मूर्ति शिल्पकला को जोड़ा जा रहा है। इसमें आधुनिक मूर्तियां तैयार की जाएगी। इसके लिए 21 शिल्पकारों की ड्यूटी लगाई गई है। ये पुरुषोत्तमपुरा बाग में ही निर्धारित थीम पर पत्थर को तराशकर मूर्ति बनाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि उसके बाद यह मूर्तियां कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की संपत्ति होगी और इन सभी मूर्तियों को भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन रथ के निकट सजाया जाएगा। यह आधुनिक मूर्ति शिल्पकला न केवल लुप्त हो रही शिल्पकला को जीवित करने का अनोखा प्रयास होगी, बल्कि इस शिल्पकला को महोत्सव के मंच के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान भी मिलेगी। इस शिल्पकला से युवा कलाकारों को भी एक मंच मिलेगा और आधुनिक मूर्ति शिल्पकला देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का आकर्षण का केन्द्र भी बनेंगी। हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के अधिकारी एवं शिल्पकार हृदय कौशल का कहना है कि गीता महोत्सव के मंच पर पहली बार मूर्ति शिल्पकला को एक बड़ा मंच दिया गया है। यह कार्य विभाग की निदेशक प्रतिमा चौधरी के मार्गदर्शन में किया जाएगा और दिन-रात कार्य करके 21 मूर्तियों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें