फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सताने लगी गर्मी, दिन-रात शरीर हो रहा पसीने से तर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इन दिनों गर्मी बहुत ज्यादा सताने लगी है। दिन हो या रात शरीर पसीने से तर है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार जाने लगा है, जिस वजह से दोपहर को सड़कों पर कम ही लोग दिखाई दे रहे हैं। वहीं रात को उमस ने लोगों को बेचैन किया हुआ है। मौसम विभाग ने 19 से बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को भी गर्मी का सितम जारी रहा। दोपहर को बाजारों में बहुत कम लोग नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखाई दिए। शहर की सड़कों पर इन दिनों नारियल पानी वालों की भी खूब बिक्री हो रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नारियल पानी, लेमन जूस, कोल्ड ड्रिंक, जलजीरा सहित कई प्रकार के ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
मौसम विभाग अनुसार, आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। राहत भरी खबर यह है कि 19 से 23 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों का तापमान
दिन-----------तापमान
रविवार-------34/26 डिग्री सेल्सियस
सोमवार------35/26
मंगलवार-----36/26
बुधवार-------34/26
वीरवार------33/26(बारिश की संभावना)
शुक्रवार-शनिवार------31/26(बारिश की संभावना)
-रविवार और सोमवार को भी बारिश की संभावना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें