फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द ग्रेट खली ने पीएचसी अमीन पहुंच लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पीएचसी अमीन में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाते द ग्रेट खली। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

द ग्रेट खली ने पीएचसी अमीन पहुंच कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई और जिला वासियों को जल्द से जल्द सुरक्षा कवच पहनने की अपील की। दरअसल, द ग्रेट खली बुधवार को गांव अमीन निवासी बलवान सिंह के आवास पर आए हुए थे। बताया गया कि बलवान सिंह द ग्रेट खली के गनमैन रह चुके हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे द ग्रेट खली अमीन के निवर्तमान सरपंच पुनर्वसु और बलवान सिंह के साथ पीएचसी अमीन पहुंचे। यहां डॉक्टर दीपक की उपस्थिति में फार्मेसी ऑफिसर नरेश कुमार ने द ग्रेट खली को कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई। खली ने 8 अगस्त को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। यहां उन्होंने गाइडलाइन के अनुसार 30-35 मिनट इंतजार किया और लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन व्यक्ति के प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में बहुत कारगर है। जिस व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता सही प्रकार से कार्य कर रही है, उसके लिए किसी भी बीमारी से निजात पाना मुश्किल नहीं है। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए आमजन जागरुक रहे तथा टीकाकरण करवा कर स्वयं को समय रहते सुरक्षित करें। इस मौके पर नर्सिंग ऑफिसर रेणु, एमपीएचडब्ल्यू उषा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें