फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक चालक को घसीटा, जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस लाइन के पास एक कार ने बाइक चालक को टक्कर मारकर उसे अपनी चपेट में ले लिया। कार चालक उसे बाइक समेत काफी दूर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गया, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जोगिंद्र सिंह (42) वासी हेबतपुर (करनाल) के रूप में हुई। जोगिंद्र सिंह कुरुक्षेत्र में एक राइस मिल में काम करता था। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सदर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बलविंद्र सिंह वासी हेबतपुर ने कहा कि उसका बड़ा भाई जोगिंद्र सिंह एक राइस मिल में नौकरी करता था। उसका भाई रोजाना गांव से बाइक पर अपनी ड्यूटी पर आता-जाता था। उसका भाई शुक्रवार को सुबह अपनी बाइक पर ड्यूटी पर आया था। दोपहर के समय वह भी अपने निजी काम से कुरुक्षेत्र आया हुआ था। शाम के समय वह दोनों भाई पिपली आ गए थे।
विज्ञापन

यहां से अपने काम निपटाकर के बाद वह दोनों अपनी-अपनी बाइक पर वापस अपने गांव के लिए चले थे। उसका भाई अपनी बाइक पर उसके आगे चल रहा था। शाम करीब सात बजे वह पुलिस लाइन से थोड़ा पीछे ही थे कि एक कार चालक तेज गति और लापरवाही से कार चलाते हुए बगैर हॉर्न दिए उसके पास से गुजरा और उसके आगे बाइक पर जा जोगिंद्र सिंह की बाइक के पीछे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कार चालक उसके भाई को बाइक समेत कार से सड़क पर काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। शोर मचाने पर कार चालक ने कार को रोका और मौके से फरार हो गसा। उसने अपनी बाइक को रोककर राहगीरों की मदद से अपने भाई को कार के नीचे से निकाला व एंबुलेंस की मदद से एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसके भाई की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें