फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बन से लापता सेल्समैन का शव दो दिन बाद बाबैन की इंदिरा कॉलोनी से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को अलग-अलग शहर से दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव के पास से बरामद मोबाइल से दोनों शव की शिनाख्त की है। पुलिस दोनों ही मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों पहलू से जांच कर रही है। शाहाबाद की अटारी कॉलोनी से बरामद शव की शिनाख्त सतीश कुमार (45) वासी महलपुर जिला मुरादाबाद (यूपी) के रूप में हुई है, जो कि शाहाबाद में टाइल्स लगाने का काम करता था।
विज्ञापन

उधर, लाडवा के बन गांव के एक 47 वर्षीय व्यक्ति का शव पावर हाउस (बाबैन) के समीप से बरामद हुआ। व्यक्ति दो दिन से लापता था, जिसकी लाडवा पुलिस थाने में परिजनों ने 17 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को शव के पास से सल्फास की डिब्बी, पानी बोतल और एक चूड़ी का टुकड़ा बरामद हुआ तथा उसके सिर के एक तरफ चोट भी लगी हुई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलू से मामले की जांच कर रही है।
मृतक की शिनाख्त प्रेमचंद वासी गांव बन (लाडवा) के रूप में हुई है, जो पंजाब के पातड़ा में ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। वहीं परिजन बाबैन वासी एक महिला पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि प्रेमचंद के तथाकथित महिला के साथ संबंध थे। उधर, पुलिस द्वारा महिला के खिलाफ कार्रवाई न करने से नाराज परिजनों ने शव लेने और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया तथा लाडवा-इंद्री चौक पर जाम लगा दिया। मामले की सूचना पाकर डीएसपी लाडवा भारत भूषण और थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पहुंचे तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया, मगर परिजन हत्या के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, बाबैन थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबैन में पावर हाउस के समीप इंदिरा कॉलोनी में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। लाडवा थाना पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने मृतक के बेटे अमित की शिकायत पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। परिजनों के हंगामे के चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है और परिजनों ने शव लेने से इंकार करके लाडवा-इंद्री चौक पर जाम लगा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा कि प्रेम चंद ने सल्फास खाई है या उसकी हत्या की गई है। पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है।
तीन दिन पहले महिला गांव से लेकर आई थी प्रेम चंद को
मृतक के भाई धर्मपाल ने बताया कि तीन दिन पहले बाबैन की एक महिला उसके भाई प्रेम चंद को गांव से लेकर गई थी। इसे लेकर उनके बीच झगड़ा भी हुआ था। उसके बाद से उसका भाई लापता था। इस बारे में उन्होंने लाडवा थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई हुई है। महिला ने उसके भाई के खिलाफ बाबैन थाना पुलिस में दुष्कर्म की शिकायत भी दी थी, मगर बुधवार को इस मामले में समझौता हो गया था। इस दौरान प्रेम चंद मौके पर मौजूद नहीं था। वीरवार को उनको प्रेमचंद का शव मिलने की सूचना पुलिस से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें