फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक के लाखों रुपये लेकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मालिक के साढ़े नौ लाख रुपये लेकर भागने के आरोपी कार चालक को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से 40 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस नेआरोपी करनैल सिंह वासी घरौंडा (करनाल) को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया।
आरोपी करनैल सिंह मालिक के भतीजे को शाहाबाद में पेट्रोल पंप पर छोड़कर पैसे लेकर कार सहित फरार हो गया था। पुलिस ने कार को मारकंडा मंदिर से बरामद कर लिया था। संजीव कुमार वासी रेलवे रोड घरौंडा करनाल ने 30 अप्रैल को थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उनका फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का काम है। करनैल सिंह उनके पास पिछले पांच साल से बतौर चालक काम करता था। वह 30 अप्रैल को अपने भतीजे और कार चालक करनैल सिंह के साथ पंचकूला गया था। उनके पास साढ़े नौ लाख रुपये थे।
विज्ञापन

लौटते समय उन्होंने कुछ खाने-पीने के लिए शाहाबाद में गाड़ी रोकी थी। इसी दौरान उसका भतीजा कार चालक को लेकर एक पेट्रोल पंप पर शौच के लिए चला गया था। काफी देर बाद वे नहीं लौटे तो उसने भतीजे को कॉल की, जिसमें उसके भतीजे ने बताया कि करनैल सिंह गाड़ी लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन

उसने करनैल को कॉल की, मगर उसका मोबाइल बंद आ रहा था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार को मारकंडा मंदिर से बरामद कर लिया था। कार से नकदी गायब थी। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी चालक करनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था उसके कब्जे से 40 हजार रुपये बरामद किए। आरोपी को अदालत के आदेश से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें