फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी लेनदेन की रंजिश में आरोपी ने लोहा व्यापारी से मांगी थी 20 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक माह पहले लाडवा के लोहा व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में एक और खुलासा किया है। आरोपी की लोहा व्यापारी के साथ पहले से ही लेनदेन को लेकर रंजिश चल रही थी। इसलिए उसने व्यापारी से रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी, इसमें दुबई में रह रहा उसका एक अन्य साथी भी शामिल था। आरोपी ने अपने साथी के जरिए दुबई से रंगदारी के लिए व्यापारी को धमकी दी थी। अब पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद कर आरोपी को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 19 नवंबर को लाडवा निवासी जगप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लाडवा में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। 18 नवंबर की रात करीब 11 बजे उसके पास किसी अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन पर उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। पैसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच सीआईए-1 को सौंपी गई थी। जांच करते सीआईए-1 की टीम ने 20 दिसंबर को आरोपी विनोद उर्फ शौकी वासी धनौरा जट्टान को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद उसे दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसकी जगप्रीत सिंह से आपसी लेन-देन को लेकर पहले से ही रंजिश थी। इसलिए उसने अपने एक अन्य साथी राहुल वासी धनौरा जट्टान के साथ मिलकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी। उसका साथी राहुल इस समय दुबई में रहा रहा है, वहीं से उसने उसके कहने पर जगप्रीत सिंह के पास कॉल करके 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें