फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने विस के पटल पर रखी पिपली-थर्ड गेट सड़क निर्माण कर रही एजेंसी का टेंडर रद्द करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली से थर्ड गेट तक नौ किलोमीटर लंबी सड़क पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से जनता काफी परेशान है। इतना ही नहीं निर्माणाधीन सड़क पर हुई दुर्घटनाओं से 10 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। मौजूदा एजेंसी को पीडब्ल्यूडी द्वारा 10 से ज्यादा बार चेतावनी देने के बाद भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई। निर्माण में लगातार हो रही देरी को लेकर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने बुधवार को विधानसभा के पटल पर निर्माण एजेंसी का टेंडर रद्द करने की मांग रखी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और एजेंसी के मालिकों से कई बार बैठक भी कराई जा चुकी है, लेकिन हर बार सड़क निर्माण कार्य करने की तारीख तो दे देते हैं, लेकिन काम पूरा नहीं होता। इस तारीख देने की प्रक्रिया से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सदन में मांग की है कि एजेंसी के टेंडर को रद्द करके दोबारा टेंडर जारी किया जाए ताकि सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके। उधर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरुण भाटिया का कहना है कि विभाग द्वारा भी एक सप्ताह पहले एजेंसी का टेंडर रद्द करने बारे रिकमेंड किया गया है। इससे पहले एजेंसी चालकों को 10 से ज्यादा बार चेतावनी भी दी जा चुकी है। एजेंसी को 8 फरवरी, 2022 तक निर्माण पूरा करने का समय दिया गया है, लेकिन अधिकारियों के अनुसार फिलहाल सड़क का 50 प्रतिशत निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है।
गीता महोत्सव में सीएसआर फंड का हो उपयोग
विधायक सुभाष सुधा ने विधानसभा सत्र में थानेसर हल्के की मांगों को रखते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को और भव्य बनाने के लिए तथा सरकार का बजट बचाने के लिए सीएसआर फंड का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने विस सत्र में नगर पालिका व नगर परिषद द्वारा जारी नो डयूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) को जारी करने का मुद्दा रखते हुए कहा कि एजेंसी द्वारा संपत्ति का सर्वे ठीक नहीं किया गया,जिसके कारण एचएसवीपी के प्लॉट भी ऑनलाइन प्रणाली में अवैध दिखाई जा रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संपत्ति का सर्वे दोबारा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बाईपास के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की भी रखी मांग
सदन में विधायक सुभाष सुधा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र बाईपास को भारत माला टू में बनाने की योजना है और इस सड़क के लिए 70 प्रतिशत जमीन पंचायती है, इसलिए जमीन के लिए कोई दिक्कत नहीं है। राज्य सरकार केंद्र सरकार के माध्यम से बाईपास निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराए।
पलवल में 20 एकड़ जमीन पर बनाया जाए स्टेडियम
सुभाष सुधा ने विधानसभा सत्र में पलवल गांव में 20 एकड़ जमीन पर स्टेडियम के निर्माण कार्य की मांग को रखते हुए कहा कि ग्राम पंचायत ने स्टेडियम के लिए जमीन उपलब्ध करा दी है और उपायुक्त ने भी जमीन का सर्वे कराया है और स्टेडियम का निर्माण करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री द्वारा स्टेडियम बनाने की इस घोषणा को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इसके साथ ही द्रोणाचार्य स्टेडियम के पास पड़ी 4 एकड़ खाली जगह में वेलोड्रम का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

ये मांग भी रखी
-जय भारती स्कूल से नरकातारी तक सड़क को चौड़ा और सुंदर बनाने की मांग
-पिपली बस स्टैंड की योजना को जल्द अमलीजामा पहनाना
-शहर के लिए जल्द ठोस कचरा प्रबंधन को स्थापित करना
-नगर परिषद के अधीनस्थ मुख्य सड़कों के निर्माण के लिए अनुदान राशि मुहैया कराना
-एलएनजेपी अस्पताल के दूसरे चरण में 100 बेड के नए अस्पताल बनाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें