फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए

विज्ञापन
गांव मेहरा में जागरूकता रैली निकालते एनएसएस स्वयंसेवक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज की एनएसएस शाखा की ओ से आयोजित सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन प्लास्टिक व नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों से अपील की गई कि प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करें। प्लास्टिक का अधिक प्रयोग करने से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। स्वयं सेवकों ने रैली के माध्यम से संदेश दिया कि नशा एक ऐसा अभिशाप है, जो उस व्यक्ति और उसके पूरे परिवार का नाश कर देता है। हमें नशे की लत से दूर रहना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहिए। रैली के बाद स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के चौथे दिन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रवीश कुमार चौहान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने घर में प्रयोग होने वाली चीजों में संलिप्त रासायनिक पदार्थों के बारे में स्वयंसेवकों को अवगत कराया। एनएसएस अधिकारी और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुदेश कुमार बंसल ने बताया कि शिविर में स्वयंसेवक पूरी लगन और ईमानदारी से गांव वासियों को जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नीरू बाला, प्रो. सुनीता, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें