फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में तेजस प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में साहित्यिक परिषद, एनएसएस व एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा तेजस बेनीवाल प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की सृष्टि द्वितीय, बीए द्वितीय वर्ष की संध्या व आस्था ने तृतीय तथा वंशिका बीएससी प्रथम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों की कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। छात्राओं ने अपने भाषण कौशल को प्रस्तुत करते हुए हरियाणा के महान स्वतंत्रता सेनानियों दीनबंधु छोटूराम, चौधरी देवीलाल, राव तुलाराम, राजा नाहर सिंह व बालमुकुंद गुप्त की शौर्यगाथा व अतुलनीय बलिदान का बखान किया। हरियाणा की इस वीर प्रसुता भूमि पर सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, पल्वल, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल जिलों के शूरवीरों ने इस हरिभूमि का नाम वीरभूमि के रूप में भारतीय स्वतंत्रता के मानचित्र पर अंकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने हरियाणा की उन वीरांगनाओं का भी उल्लेख किया, जिन्होंने न केवल वीर जवानों को जन्म दिया बल्कि स्वयं भी रणभूमि में रणचंडी बनकर अपना अकथनीय योगदान दिया। इन वीर नारियों में चादंबाई, तारावती, गायत्री कस्तुरी देवी और सोहाग रानी उल्लेखनीय रहीं। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य मीनाक्षी ठकराल, डॉ. मनजीत कौर, डॉ. सोनिया रानी, डॉ. सीमा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें