फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक उठा ट्रैक्टर का अगला हिस्सा कार पर गिरा, चार चोटिल

विज्ञापन
सुंदरपुर पुल के पास कार के ऊपर चढ़ा ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सुंदरपुर के पास पुल पर चढ़ने से पहले एक ट्रैक्टर आगे से अचानक उठकर दूसरी साइड चल रही कार पर जा गिरा। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार चार लोग चोटिल हो गए।
अचानक ट्रैक्टर आगे से उठकर लोहे की ग्रिल पार कर दूसरी साइड से आ रही कार पर आ गिरा था। इस हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। गनीमत रही की कार सवार युवकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इस हादसे बाद रेलवे पुल के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क की बीच से हटाया।
विज्ञापन

अभी तक पुलिस को इस मामले की लिखित शिकायत नहीं सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम पांच बजे के करीब एक ट्रैक्टर ट्राली में बिजली के खंभे लेकर सेक्टर 13 से ब्रह्मसरोवर की ओर जा रहा था। बिजली के खंभों से भरी ट्राली के साथ जैसे ही ट्रैक्टर ने पुल पर चढ़ाई शुरू तो अचानक ट्रैक्टर का अगला हिस्सा हवा में उठ गया। हवा उठने के बाद ट्रैक्टर का अगला हिस्सा सड़क के बीचोंबीच बनी लोहे की ग्रिल के ऊपर गिर पड़ा।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने दूसरी सड़क पर ब्रह्मसरोवर की ओर से आ रही एक आल्टो कार को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर का अगला पहिया कार अगला शीशा तोड़कर उसके अंदर घुस गया। अचानक हुए इस हादसे से कार चालकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे के बाद राहगीरों ने कार चालक को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना शहर प्रभारी निर्मल ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंच रास्ते को खुलवा दिया है। अभी तक किसी ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें