फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू की महिला हॉकी टीम ने एसबीएस यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा को हरा ऑल इंडिया में किया क्वालीफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने एसबीएस यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा को हराकर ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई किया है। चैंपियनशिप के तीसरे दिन वीरवार को शाहाबाद के सिंथेटिक हॉकी मैदान पर हुए पहला मुकाबला जीएनडीयू अमृतसर ने सीडीएलयू सिरसा के बीच खेला गया। इस मुकाबले में जीएनडीयू की टीम ने सीडीएलयू की टीम को 7-1 से हराया।
विज्ञापन

दूसरा मैच केयू और एसबीएस यूनिवर्सिटी के बीच हुआ, जिसमें केयू की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13-0 से मात दी है। अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता में भागीदारी करेगी। इसके बाद हुए मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम ने आरएमएल यूनिवर्सिटी अवध को 4-0 से तथा महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक की टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम को 4-0 से हराया।
इस मुकाबले की अगली कड़ी के अंतर्गत 31 दिसंबर से लीग मुकाबले खेले जाएंगे। लीग का पहला मैच कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा जीएनडी यूनिवर्सिटी अमृतसर व दूसरा मैच एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक तथा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच खेला जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि 2 जनवरी को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें